फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची की हत्या कर रातभर शव के साथ रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में 70 दिन पहले घर के बाहर से 10 साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी नाक व मुंह दबा कर हत्या करने के मामले में सीआईए-तीन की टीम ने आरोपी को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को मेला दिखाने के बहाने ई-रिक्शा में अगवाकर काला आंब ले गया था। जहां उसने बच्ची से दुराचार करने का प्रयास किया था और असफल होने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह रातभर शव के साथ बैठा रहा।
अगले दिन तड़के शव को रिफाइनरी के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर में फेंक कर धर्मनगरी कांशी, प्रयागराज और कुरुक्षेत्र चला गया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि 10 मार्च की शाम को किला थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए इस संबंध में किला थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस को 13 मई को बच्ची का शव सोनीपत जिला के सिटावली गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर से मिला था।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में दुराचार के प्रयास के बाद हत्या करने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और हत्या की धारा जोड़कर इसकी जांच सीआईए-3 की टीम को सौंप दी थी। सीसीटीवी की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के डुंगरपुर गांव के संदीप के रूप में हुई थी। संदीप ई-रिक्शा चलाता है और परिवार सहित रामनगर में रहता है।
इसके बाद डीजीपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीआईए-थ्री की टीम ने जांच के बाद आरोपी को कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या कर शव को फेंकने का आरोप कबूल कर लिया है। वह बच्ची को मेले में घुमाने के बाद काला आंब पर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें