फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व सांसद मंच पर आकर भी रहे दूर-दूर

विज्ञापन
मंच पर दूसरी कुर्सी पर बैठने जाते पूर्व सांसद संजय भाटिया। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पूर्व सांसद संजय भाटिया मंच पर आकर भी दूर-दूर रहे। उनके नाम लिखी कुर्सी पर किसी अन्य नेता के बैठने पर वे पूर्व मेयर अवनीत का नाम लिखी कुर्सी पर बैठ गए। अवनीत कौर के आने पर उनको कुर्सी देने लगे। उन्होंने मना किया तो उनके लिए पीछे से दूसरी कुर्सी मंगवाई। सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व सांसद को बुलाया तो वे एक बार मिलकर वापस अपने स्थान पर आकर बैठ गए। मंच पर बने इन दृश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चा भी रही।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार को एमजेआर संस्थान सेक्टर-24 में पन्ना प्रमुख सम्मेलन था। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का कार्यक्रम था। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सुबह दस बजे दिए कार्यक्रम में डेढ़ बजे पहुंचे। पूर्व सांसद संजय भाटिया की कुर्सी सीएम की कुर्सी से तीसरे स्थान पर लगा रखी थी। उस कुर्सी पर एक अन्य नेता बैठ गए। ऐसे में पूर्व सांसद उनसे एक छोड़कर कुर्सी पर बैठ गए। इस पर पूर्व मेयर अवनीत कौर का नाम लिखा था। पूर्व मेयर अवनीत कौर पहुंची तो वे अपनी कुर्सी देखने लगी। पूर्व सांसद ने उठकर उनकी कुर्सी देना चाहा तो अवनीत कौर ने मना कर दिया। इसके बाद पिछली लाइन से कुर्सी मंगवाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर आते ही पूर्व सांसद संजय भाटिया के बारे में पूछा। संजय भाटिया उठकर उनसे मिलने आए और हालचाल जानकर वापस जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें