फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत में लगी आग फार्म तक पहुंची, 25 हजार मुर्गियां जिंदा जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। बेगमपुर बापनोद गांव में बिजली के तारों से उठी चिंगारी से गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। देखते ही देखते आग पास के मुर्गी फॉर्म तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से फॉर्म में 25 हजार से अधिक मुर्गी जिंदा जल गईं। दमकल विभाग की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार को शाम हुआ। सफीदों के अंटा गांव निवासी कुलबीर देसवाल ने बताया कि उनका बापनोद गांव में मुर्गी फॉर्म है। जहां दो शेड में करीब 25 हजार मुर्गी थी। बुधवार शाम को तारों की चिंगारी से पास के ही गेहूं के खेत में बचे अवशेषों में आग लग गई। हवा अधिक तेज होने के कारण आग पास के ही मुर्गी फॉर्म तक पहुंच गई। थोडी ही देर में आग ने फॉर्म के दोनों शेड अपनी चपेट में ले लिए। जिससे सभी आग में जलकर मर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें