फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं ने सजाए दीपक, मोमबत्ती, थाली व कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग की कक्षा तृतीय से पंचम की छात्राओं ने दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने आकर्षक व सुंदर दीपक, मोमबत्ती, थाली व कलश आदि बनाकर सजाए जिनकी सभी ने प्रशंसा की। सभी वस्तुओं की रचना व सजावट इस प्रकार की गई जिससे वे सुंदर दिखें व कम से कम कीमत का सामान उपयोग हो। इस अवसर पर बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और पटाखों को ना कहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों की बनाई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं। उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने कहा कि दिखावे पर अधिक खर्च करने की बजाए हमें जरूरत का सामान खरीदना चाहिए व जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन

जूनियर विंग इंचार्ज रीनू गोयल ने कहा कि त्योहार मनाते समय हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए।
30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें