फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रत्नावली महोत्सव में वैश्य गर्ल्स कॉलेज ने लूर नृत्य में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेकर रचा इतिहास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय रत्नावली महोत्सव में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्राओं ने महोत्सव की प्रतिष्ठित लूर नृत्य स्पर्धा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। पहली बार इस महाकुंभ में भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल करना कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर कॉलेज प्रबंधन समिति, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं में जश्न का माहौल है। पूरी टीम का मार्गदर्शन प्रोफेसर अन्नू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रेरित किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधान वीर प्रकाश जैन के कुशल नेतृत्व और महासचिव रमेश अग्रवाल के सतत सहयोग से छात्राओं को यह मंच मिला। इसके अलावा, छात्राओं को मंच पर अनुशासित और आत्मविश्वासी प्रस्तुति के लिए तैयार करने में सुमन, मीनाक्षी और मंजली का विशेष मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने विजेता छात्राओं व मेंटर्स टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी।
25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें