फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान ने मौत से पहले बनाई वीडियो, कैमला निवासी सूदखोर और उसके बेटों को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक किसान के परिजन व ग्राम सरपंच। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। चार लाख रुपये ब्याज पर देकर सूदखोर ने सनौली थाना क्षेत्र गढ़ी बेसिक निवासी किसान दाऊद (68) की जमीन पर कब्जा कर लिया। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। शुक्रवार को शामली के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत से पहले मृतक किसान ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह अपनी मौत के लिए कैमला निवासी रणधीर और उसके दो बेटों को जिम्मेदार बता रहे हैं। सनौली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
किसान दाऊद के बेटे नदीम ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2022 में कैमला निवासी रणधीर से चार लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके लिए उन्होंने उन्होंने अपनी दो कनाल, दो मरने जमीन गिरवी रखी थी। उसी समय से वह ब्याज देते आ रहे हैं और अब तक 1.25 लाख रुपये दे चुके हैं। 28 अक्तूबर को रणधीर ने उनके पिता को खेत पर बुलाया और उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जब उनके पिता ने ऐसा करने से रोका तो उनके साथ मारपीट की। जिससे वह बेसुध हो गए। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी आरोपियों ने उससे भी गाली गलौज की। वह अपने पिता को लेकर शामली के एक अस्पताल में चला गया। जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रणधीर और उनके दो बेटों पर आरोप लगाए हैं। सनौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सरपंच रफाकत हसन ने कहा कि दाऊद की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


किसान की वीडियो हुई वायरल
मृत्यु से पहले किसान ने एक वीडियो बनाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसने रणधीर से चार लाख रुपये ब्याज पर लेने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि वह एक बार 86 हजार रुपये व कई बार और पैसे दे चुके हैं। रणधीर ने उनकी दो कनाल दो मरले जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने अपनी मौत के लिए रणधीर और उनके दो बेटों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

गढ़ी बेसिक में व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-वेदपाल, प्रभारी, थाना सनौली।

नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक किसान के परिजन व ग्राम सरपंच। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें