फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के खिलाफ होने पर अंतरजातीय छात्र-छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में अंतरजातीय प्रेम को परिजनों ने स्वीकार नहीं किया तो बुधवार की देर रात प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे के बाद लड़के के परिजन उसे ढूंढते हुए नौल्था रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो स्टेशन मास्टर की ओर से उन्हें इसकी जानकारी दी गई। देर रात ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की। परिजनों के बयान पर वीरवार की सुबह जीआरपी थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला वाल्मीकि समुदाय का छात्र (21) और ब्राह्मण समुदाय की छात्रा (17) एक दूसरे से प्रेम करते थे। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था, लेकिन अंतरजातीय होने की वजह से परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। साथ ही दोनों के परिजन जल्द ही उनकी शादी दूसरी जगह करने के लिए रिश्ता खोज रहे थे। इसका पता छात्र और छात्रा को लगा तो दोनों ने साथ मरने का फैसला ले लिया। योजना के तहत बुधवार रात करीब 12 बजे दोनों घर से निकल गए। छात्र बाइक से छात्रा के घर के पास पहुंचा और उसे लेकर नौल्था रेलवे स्टेशन आ गया। इसी दौरान छात्र के परिजनों को उसके लापता होने की भनक लगी तो ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन इससे पहले ही प्रेमी युगल ने नौल्था स्टेशन के पास चंडीगढ़ से रोहतक के लिए जाने वाली गरीबरथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेल ड्राइवर ने नौल्था स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। दोनों के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।
- पहले लड़की के घर और फिर स्टेशन पहुंचे युवक के परिजन
छात्र की तलाश में परिजन पहले लड़की के घर पहुंचे, लेकिन जब लड़की भी लापता मिली तो दोनों परिवारों ने उनकी तलाश शुरू दी। इसके बाद लड़का पक्ष के परिजन नौल्था स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर से फोटो दिखाकर पूछताछ की तो स्टेशन मास्टर ने उन्हें बताया एक लड़की और लड़के ने सुसाइड किया है, जिनके शव सामान्य अस्पताल के शव गृह में है।
विज्ञापन

परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव सौंपा
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक युवक की थी। वहीं वीरवार को लड़का और लड़की के परिजनों ने बयान दिए हैं कि दोनों ने सुसाइड किया है, जिस बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

- राजकुमार, जीआरपी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें