फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला स्प्रे छिड़ककर परिवार के लोगों को किया बेहोश, बेड में रहे जेवरात ले उड़े

विज्ञापन
The family members were made unconscious by spraying intoxicant spray, took away the jewelry that was in the bed - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। हरि नगर में एक मकान में चोरी हो गई। मकान में सो रहे परिवार पर चोरों ने पहले नशीला स्प्रे का छिड़काव किया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बेड के अंदर रखे सोने के जेवरात निकाले और फरार हो गए। सुबह होने पर परिवार को जब होश आया और चोरी को खुलासा हुआ। मकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरि नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। वह पूरे परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह उठा तो बेड का सामान मकान के आंगन में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि सोते समय जब भी कोई छोटी सी आवाज होती थी तो उन्हें आसानी से सुन जाती थी और वह उठकर चेक करते थे लेकिन इस बार उन्हें कोई भनक तक नहीं लगी। आरोपियों ने उन पर नशीले पदार्थ का स्प्रे छिड़का है, जिस वजह उन्हें पता नहीं चल सका। उन्होंने सामान चेक किया तो दो जोड़ी सोने की बालियां और दो नाक की तीली चोरी मिली। हरविंद्र ने बताया कि यह किसी नजदीकी का काम है, क्योंकि उपरोक्त जेवरात पत्नी ने बेड के अंदर रखे एक बैग में पेंट की जेब के अंदर रखे थे। आरोपियों ने और कोई सामान चोरी नहीं किया, उन्हीं गहनों को चुराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें