फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दीपावली पर गांव गया था परिवार चोरों ने खंगाला घर

Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की विद्यानंद कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। मकान मालिक दीपावली पर अपने गांव यूपी के बदायूं गए थे। जब वह वापस लौटे घर का ताला टूटा मिला। चोर मकान से जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी नोबत राम ने चांदनीबाग थाने में दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाले हैं। दीपावली वह अपने परिवार के साथ गांव गए थे। जहां से वापस वह बुधवार को वापस लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से चोर दो सिलेन्डर, एलसीडी, जेवर, 25-30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें