फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान का अच्छा दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। अनाज मंडी बापौली में धान की पीआर किस्म के साथ-साथ अब 1121 किस्म की धान की आवक तेजी से शुरू हो गई है। मंडी में धान की आवक दिन प्र‎ति दिन बढ़ती जा रही है। मंडी में 1.60 लाख क्विंटल धान की मंडी में खरीद की गई है, जिसमें 12 हजार क्विंटल पीआर खरीदी गई है।
विज्ञापन


शुरुआत में ही 4600 रुपये प्र‎ति क्विंटल तक भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी के भाव हैं। इस पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। पिछले साल चार हजार रुपये प्र‎ति क्विंटल तक भाव मिले थे। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्र‎धान दलीप कुमार का कहना है कि अब मंडी में 1121 धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की उपेक्षा इस बार भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। अनाज मंडी के अंदर धान में 1121 किस्म का भाव 4650 ‎प्रति क्विंटल में बोली पर बिकने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें