फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धरती की लगातार बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धरती की सेहत लगातार बिगड़ रही है। पोषक तत्व में आर्गेनिक कार्बन तेजी के साथ कम हो रहे हैं। सामान्य रूप से जमीन में आर्गेनिक कार्बन दो प्रतिशत होना चाहिए। यह मात्र आधा प्रतिशत से भी कम रह गया है। रसायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से लोग जमीन को बंजर होने की तरफ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस है। धरती से जंगल और पेड़ तेजी के साथ खत्म होकर शहर कंक्रीट के बनते जा रहे हैं। अंधाधुंध खाद के प्रयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति लगातार बिगड़ रही है। पानीपत में सबसे बड़ी चुनौती आर्गेनिक कार्बन को लेकर आ रही है। इसके कम होने पर जीवाणु खत्म हो जाते हैं। इससे उर्वरा शक्ति कम होती चली जाती है। नाइट्रोजन और पोटाश की कमी को फिलहाल यूरिया व दूसरे खाद पूरी कर रहे हैं। किसान इसका भी आवश्यकता से अधिक प्रयोग कर रहे हैं। कृषि विभाग के एसडीओ डाॅ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि आर्गेनिक कार्बन कम होने से जमीन बंजर हो सकती है। इससे जमीन की पानी सोखने की क्षमता कम हो जाती है।
दवा के अवशेष अनाज में आ रहे : अब फसल में न्यूट्रिशन की कमी होती जा रही है। दूसरा अंधाधुंध खाद में प्रयोग से दवा के अवशेष फसल में चले जाते हैं। इससे कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारी लोगों को होने लगी हैं। इसके लिए प्राकृतिक खेती की तरफ जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें