फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मालिक के दोस्त की गाड़ी से एक लाख रुपये लेकर भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 में एक चालक अपने मालिक के दोस्त की गाड़ी से एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। आरोपी गुटखा लाने की बात कहकर गाड़ी से उतरा था और चाबी को सीट पर ही रख गया। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो मालिक ने तलाश की और फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के बड़ौता गांव निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उसने पंजाब में अनमोल बाजार के नाम से दुकान खोली हुई है। उसने राजस्थान के भिवाड़ी से सामान खरीदना था। जिसके बाद लिए उसने एक लाख रुपये नकद बैग में रखकर अपनी गाड़ी में रख रवाना हो गया। उसके साथ उसका दोस्त योगेश शर्मा निवासी सेक्टर 13-17 भी था। जो अपनी गाड़ी में अपने ड्राइवर विकास उर्फ विक्की निवासी कच्चा कैंप, पानीपत के साथ था। शाहाबाद पहुंचने के बाद उसने योगेश को कहा कि वे दोनों एक गाड़ी में बैठ जाते हैं। इसके बाद उसकी गाड़ी को चालक विकास चलाने लगा, जबकि दोनों दोस्त योगेश की गाड़ी में सवार हो गए।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह योगेश शर्मा के मकान पर वापस पानीपत पहुंच गए। जहां विकास भी गाड़ी लेकर आ गया। वह गाड़ी को खड़ी कर पैदल जाने लगा तो योगेश ने पूछा कि कहा जा रहा है। उसने पान-मसाला लाने की बात कही। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसके फोन पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ मिला। बाहर आकर गाड़ी में देखा तो चाबी सीट पर रखी थी, लेकिन बैग में एक लाख रुपये नहीं थे। उसने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें