स्कूल के कमरों में पत्थर लगवाने की मांग के लिए निरिक्षण करती जिला परिषद चेयरपर्सन। संवाद
सनौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कमरों में परिषद के कोटे से पत्थर लगवाए जाने हैं। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष काजल देशवाल ने स्कूल के कमरों का जायजा लिया। सरपंच संजय त्यागी और अध्यापकों को आश्वासन दिया कि जल्द स्कूल के कमरों और बरामदों में जिला परिषद ग्रांट से विकास कार्य कराए जाएंगे।
अध्यक्ष काजल देशवाल ने कहा कि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगवाई जाएगी। वे गांव में सबको समान भाव से साथ लेकर विकास कार्य कराने में विश्वास रखती हैं। जिले के अनेक गांवों में विकास कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। जिला परिषद से स्कूलों में गेट के आगे पड़ी कच्ची जगह पर सीमेंट की टाइलें लगवाई जाएंगी। इस अवसर पर सरपंच संजय त्यागी, प्रिंसिपल विनोद रावल, अध्यापक सुशील कुमार और पंच सचिन आदि उपस्थित रहे।