फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उपायुक्त साइकिल से पहुंचे कार्यालय, बाेले इससे स्वास्थ्य के साथ होता है पर्यावरण संरक्षण

Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
साइकिल से कार्यालय जाते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधारण यातायात साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। आधुनिक युग में प्रदूषण, ट्रैफिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में साइकिल का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ हृदय मजबूत बनता है, मानसिक तनाव कम होता है, व्यक्ति अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करता है। साइकिल से बिना किसी ईंधन के चलता है और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। इसलिए यह आने वाले समय की सबसे उपयोगी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था के रूप में उभर रही है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों से नियमित रूप से साइकिल चलाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें