फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी

Thu, 04 Jun 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक लेते एडीसी अंकित चौकसे। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन कार्य से जुड़े रिक्त पदों को भी जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय पर प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवासन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवासन ने कहा कि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ किए जाएं। लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और सटीक मतदाता सूची पर आधारित होती है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनभागीदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित चौकसे ने जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर निर्वाचन कार्य से जुड़े पद रिक्त हैं, जिनकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इन पदों पर शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन तथा निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें