फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद्द करने के फैसले से विद्यार्थियों के समक्ष खड़ी हो सकती हैं चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर संशय बरकरार है। जहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में है वहीं, विद्यार्थी और अभिभावक परीक्षाओं को रद्द करवाना चाहते हैं। दूसरी ओर, शिक्षा विशेषज्ञ परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि भले ही विद्यार्थी और अभिभावक परीक्षा रद्द करवाने के पक्ष में हो, लेकिन भविष्य में इस फैसले से बच्चों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। खासकर केंद्रीय मदद से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रवेश में दिक्कत खड़ी हो सकती है। जहां उन्हें परीक्षा देकर आए छात्रों के मुकाबले कमतर आंका जा सकता है। ऐसे ही समस्या विदेशी संस्थानों के दाखिले में पैदा हो सकती है। यही वजह है कि छात्रों के व्यापक हित को देखते हुए सीबीएसई जैसा केंद्रीय बोर्ड परीक्षा कराने के पक्ष में मजबूती से खड़ा है। इसका निर्णय एक जून को लिया जा सकता है।
विज्ञापन

परीक्षाओं से जुड़ा बच्चों का पूरा भविष्य
कोरोना संकटकाल में पिछले साल भी परीक्षाओं को लेकर ऐसी ही चुनौती खड़ी हुई थी, तब मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था। उस समय भी केंद्र सरकार ने कहा था कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन परीक्षा भी जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों का पूरा भविष्य जुड़ा है। बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद सभी सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराई गई थी।
सीबीएसई के साथ-साथ राज्यों पर भी पड़ेगा फैसले का असर
12वीं की परीक्षाओं को लेकर सरकार व सीबीएसई द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसका प्रभाव राज्यस्तरीय परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा भी 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा जून के अंत में परीक्षाएं शुरू करवाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तैयारी न छोड़ें छात्र, परीक्षा होना तय : मान
यह स्पष्ट हो चुका है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए सरकार और सीबीएसई बोर्ड दोनों ही तैयार हैं। सरकार कोरोना के सभी प्रोटोकॉल मानते हुए संक्षिप्त फॉर्मेट पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव ला चुकी है। सरकार द्वारा एक जून को परीक्षा का टाइम टेबल जारी करने की प्रबल संभावना है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे परीक्षा की तैयारी करते रहें।
विज्ञापन

-सुनीता मान, प्राचार्य, सर छोटू राम स्कूल, विकास नगर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें