फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवॉच डिलीवर करने गए डिलीवरी ब्वॉय के साथ ग्राहक ने की 50 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईवॉच देने गए डिलीवरी ब्वॉय के साथ ग्राहक ने 50 हजार की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित के अनुसार ग्राहक आनन फानन घड़ी लेकर एक लिफाफा उसकी तरफ फेंक कर भाग गया। उसने लिफाफा चेक किया तो उसके अंदर 500-500 के नकली नोट मिले। भुक्तभोगी ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाने की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

बसंत नगर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करता है। वह हर दिन की तरफ पैकेट बांटने गया था। शाम चार बजे विराट नगर, फेस-2, राधा रमन मंदिर के पास ग्राहक को 50 हजार कीमत की आईवॉच देने गया तो ग्राहक ने आनन-फानन में पैकेट लिया और उसकी तरफ एक लिफाफा फेंक दिया। लिफाफे के अंदर रुपये होने की बात कहकर ग्राहक चला गया। उसने ग्राहक को रुकने और लिफाफा चेक कर रुपये गिनने की बात कही लेकिन उसने एक न सुनी। डिलिवरी ब्वॉय ने लिफाफा खोला तो उसके अंदर से 500-500 के 92 नकली नोट मिले। उसने ग्राहक का पीछा किया लेकिन वह भाग गया।
डिलीवरी ब्यॉय के अनुसार नकली नोटों पर ऊपर बाईं तरफ भारतीय बच्चों का बैंक लिखा था। दाईं तरफ अंग्रेजी भाषा में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था। इसके अलावा नीचे बाई और दाई तरफ अंग्रेजी भाषा में चूरण लेबल लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक की शिकायत पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले शख्स को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें