फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवाओं में बढ़ रहा बैगी जींस का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेज में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में युवाओं के आने के साथ बाजार में भी नए कपड़ों और डिजाइन की होड़ सी लग गई है। अब 1990 के दशक की बैगी जींस का फैशन फिर से लौट आया है। आज के युवा व युवती आरामदायक होने के चलते बैगी जींस को पहनना पसंद करते हैं। इसमें भी अलग-अलग डिजाइन हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन की तमन्ना और काजल ने बताया कि बैगी जींस का लुक दिखने में भी काफी अच्छा है और पहनने में भी काफी आरामदायक है। कॉलेज या फिर और कहीं बाहर घूमने जाना है तो बैगी जींस पहन सकते हैं। आजकल लड़के ही नहीं लड़कियां भी बैगी जींस ज्यादा पहनने लगी हैं। बैगी जींस पहनने पर काफी कूल और स्टाइलिश लुक दिखता है। इस पर टॉप, कमीज और कुर्ती के साथ पहन सकते हैं। इससे अलग-अलग लुक मिलती है। लड़के टी-शर्ट और शर्ट के साथ बैगी जींस पहनते हैं।
पालिका बाजार स्थित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि इन दिनों बैगी जींस का क्रेज काफी बढ़ रहा है। बैगी जींस का लुक दिखने में काफी अच्छा है। इसीलिए इसका क्रेज आजकल ज्यादा बढ़ रहा है। लड़के-लड़कियां बैगी जींस को खरीदना ज्यादा पसंद करते है। बैगी जींस 90 के दशक का फैशन है जो दोबारा से चलन में आया है। दूसरी के मुकाबले बैगी जींस की तरफ युवा काफी आकर्षित हो रहे हैं। बैगी जींस बाजार में एक हजार से पांच हजार रुपये तक मिलती हैं। दुकान हरीश कुमार ने बताया कि काॅलेज में युवा आना शुरू हो गए हैं। वे दिल्ली और लुधियाना से कपड़े ले आए हैं। दुकान पर पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें