फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोरोना के दो संदिग्ध मिले, किए गए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दोनों को खांसी और बुखार था। इसके साथ ही विभाग ने आइसाेलेशन वार्ड में वेंटिलेटर को चालू कराना शुरू कर दिया है। 29 में से सात वेंटिलेटर खराब पड़े हैं। बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार और बुधवार को खांसी व बुखार के दो मरीज सामने आएं। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को कोरोना के संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया। विभाग की टीम ने दोनों के कोरोना के सैंपल लेकर जांच को भेजे। इस दौरान दोनों का इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को दोनों की कोरोना की रिपोर्ट आई।
ये दोनों निगेटिव मिले हैं। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों मरीजों को वीरवार तक सामान्य वार्ड में लाया जाएगा। इसके साथ जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। बुधवार को पूरा दिन कोई नया संदिग्ध नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी जानी हैं। इसके साथ इनके संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ले रहा है। वहीं दोनों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में 29 वेंटिलेटर कोरोना काल में आए थे। इनकी कोई देखभाल नहीं की गई। ऐसे में 22 वेंटिलेटर खराब हो गए। मात्र सात वेंटिलेटर ही चालू हालत में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इनको ठीक कराना शुरू कर दिया। एक डॉक्टर को इनकी देखरेख में लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें