फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिलाओं में बढ़ा ढीले कपड़ों का क्रेज

Sat, 20 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। वर्तमान समय में फैशन सिर्फ फिटिंग या स्टाइल तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें आराम भी एक अहम हिस्सा बन गया है। यही कारण है कि महिलाओं में ढीले कपड़ों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब महिलाएं फिटिंग वाली जींस, टॉप या ड्रेस की जगह ढीले-ढाले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ये कपड़े न सिर्फ उन्हें आराम देते हैं बल्कि मॉडर्न और कॉन्फिडेंट लुक भी प्रदान करते हैं। पहले जहां स्लिम फिट, बॉडीकॉन और स्किन फिट कपड़े ट्रेंड में थे। वहीं अब ओवरसाइज टी-शर्ट, शर्ट, बैगी जींस और फ्रॉक स्टाइल ड्रेस की बाजार में सबसे ज्यादा मांग है।
टी-शर्ट लेने आई रामनगर की महिला ने बताया कि ढीले कपड़े पहनकर वे खुद को ज्यादा सहज महसूस करती हैं। फिटिंग वाले कपड़े जहां कभी-कभी असहज और परेशान करते हैं वहीं ढीले-ढाले कपड़े पूरे दिन पहनने पर भी आरामदायक रहते हैं। ऑफिस हो या कॉलेज, बाजार हो या पार्टी हर मौके पर महिलाएं अब ढीले-ढाले कपड़ों को चुन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि पिछले एक साल से ढीले-ढाले कपड़ों की मांग लगातार बढ़ी है। खासतौर पर 18 से 35 साल की महिलाएं और लड़कियां ऐसे कपड़े खरीदना ज्यादा पसंद कर रही हैं। पहले जहां जींस-टॉप की फिटिंग का खास ध्यान रखा जाता था वहीं अब ग्राहक खुद दुकानदार से ओवरसाइज लुक की मांग करती हैं। एक कॉलेज छात्रा शिवानी ने बताया कि ओवरसाइज टी-शर्ट और बैगी जींस उनके लिए रोजमर्रा का सबसे आरामदायक आउटफिट है इसलिए अब उन्होंने ओवरसाइज ड्रेस और कुर्तियों को अपनी पहली पसंद बना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें