पानीपत। जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि सरकार प्रदेश के जंगल क्षेत्रों की पहचान के लिए कार्य कर रही है। इसलिए वन विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में फॉरेस्ट पर डिक्शनरी की परिभाषा के अनुसार जंगल क्षेत्रों को चिह्नित करें। यह कार्य जिला स्तरीय कमेटियों की निगरानी में करना होगा। जिला स्तरीय कमेटी निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इन रिपोर्टों को वन मंत्रालय को भेजा जाएगा। बैठक में डीएफओ विजय लक्ष्मी, एसडीएम मनदीप सिंह उपस्थित रहे। संवाद