पानीपत। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर दो और पांच के विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर से इस्टीमेट बनाए गए हैं। इनमें 11 विकास कार्यों पर निगम सवा दो करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बना रहा है। इसके लिए निगम अधिकारियों ने विकास कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तक चेक की है। अब इनके इस्टीमेट को आयुक्त की मंजूरी की देर है। इसके बाद निगम हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर इनके टेंडर लगा देगा। जिनकी तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद इनके वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे और विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे।
बता दें कि इससे तीन दिन पहले भी निगम ने 6.23 करोड़ रुपये के 18 टेंडर लगा चुका है। हालांकि इनमें से कुछ टेंडरों को दोबारा लगाया गया है जबकि कुछ नए टेंडर भी हैँ। ये सभी टेंडर हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के माध्यम से लगाए गए हैं। इनमें से आधे टेंडर शहरी एरिया जबकि आधे ग्रामीण विधानसभा के हैं, जिनमें ज्यादातर काम मैस्टिक लेयर, लाइट इंडिकेटर्स, बैंच के लिए टेंडर लगाने का है।
निगम ने इनके एस्टीमेट किए फाइनल
- वार्ड नंबर 5 गलियों के साइन बोर्ड, संकेतक लगाने के लिए 17.44 लाख रुपये
- वार्ड नंबर 5 के विजय नगर में 18.92 लाख रुपये से आरसीसी का नाला
- वार्ड नंबर 5 में ही 17.22 लाख रुपये से सीसी के बैंच लगाने बारे
- वार्ड नंबर 5 की नागपाल कॉलोनी में 34.45 लाख रुपये से महिला चौपाल
- वार्ड नंबर 5 की वाधवाराम कॉलोनी में पीर बाबा धर्मशाला के लिए 31.82 लाख रुपये
- वार्ड 5 की बिल्लू कॉलोनी में वाल्मीकि चौपाल के लिए 37.47 लाख रुपये
- वार्ड नंबर 5 के विजय नगर में आरसीसी की रिटेनिंग वाल के लिए 56.22 लाख रुपये
- वार्ड नंबर 2 की हरि सिंह कॉलोनी में नगर खेड़ा निर्माण के लिए 20.85 लाख रुपये
- वार्ड नंबर 2 के नूरवाला में पाल धर्मशाला निर्माण के लिए 41.61 लाख रुपये
- वार्ड नंबर 4 की गीता कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 41.67 लाख रुपये
- वार्ड नंबर दो में सर्वजातीय धर्मशाला के लिए 58.38 लाख रुपये