फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच फूड स्टॉल बंद करने के लिए ठेकेदार ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। स्टेशन पर संचालित फूड स्टॉलों की स्थिति को देखते हुए ठेकेदार द्वारा पांच फूड स्टॉल बंद करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखा है। फिलहाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुल 33 फूड स्टॉल संचालित हो रहे हैं।
इनमें से कई स्टॉल यात्रियों को खानपान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन कुछ स्टॉल ऐसे भी हैं जिन पर काम बिल्कुल बंद है। इसके अलावा स्टेशन पर 14 फूड स्टॉल ऐसे हैं जो काफी दिनों समय से बंद पड़े हुए हैं। इन स्टॉलों के बंद रहने का मुख्य कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिलेंडर की कमी के कारण स्टॉल संचालक अपने कार्य को सुचारू रूप से नहीं चला पा रहे हैं जिससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में वह स्टॉल का किराया भरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य निरीक्षण मुकेश बुरडे ने बताया कि स्टॉल ठेकेदार ने पांच स्टाल बंद करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है। स्टॉल चला रहे कर्मचारी सिलेंडर न मिलने और मुनाफा न होने के कारण किराया भरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें