फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान की हत्या का साजिशकर्ता 48 दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
कैराना पुलिस की गिरफ्त में किसान देवेंद्र की हत्या का आरोपी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
- बेटे को गोली मारने के बाद जागी कैराना पुलिस, आरोपी ने हत्यारोपियों को भेजी थी लोकेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। डेढ़ माह पहले पिता की हत्या के बाद बेटे पर हुए जानलेवा हमले की वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के कैराना थाना की पुलिस नींद जागी। पुलिस ने बेटे रोहित देशवाल पर हमला करने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पिता देवेंद्र देशवाल की हत्या के मामले में एक साजिशकर्ता को 48 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि नासिर ने वारदात के दिन देवेंद्र देशवाल की लोकेशन हत्यारोपियों को भेजी थी। अभी इस मामले में एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है। पुलिस जल्द उसकी भी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
16 जून को कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की मामौर में खेत में जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे रोहित देशवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में नदीम को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही दो अन्य आरोपी फरमान व सौबान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों द्वारा हत्याकांड में अन्य आरोपियों की संलिप्तता बताते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही थी। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में नासिर निवासी गांव मामौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कैराना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नासिर ने हत्यारोपियों को देवेंद्र देशवाल की लोकेशन भेजी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया। इसके साथ ही एक अन्य नाम सतीश खत्री भी सामने आया है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


रोहित पर हमले के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सनौली। किसान देवेंद्र के बेटे रोहित को गोली मारने के मामले में कैराना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के ताऊ के बेटे अंकित की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को कुराड़ गांव निवासी रोहित देशवाल यूपी के कैराना क्षेत्र में मामौर गांव में अपने खेत पर धान की फसल लेने जा रहे थे। उस समय उनके साथ सनौली थाने से मिला गनमैन भी साथ था। दोपहर को करीब 12 बजे मवी-मामौर के बीच तटबंध पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने सुरक्षा के बावजूद उन पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली रोहित के पैर में लगने से वह घायल हो गए थे। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए थे। सनौली और कैराना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का दावा है कि इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें