फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आढ़तियों ने डीएमईओ के सामने रखीं समस्याएं

Thu, 04 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों की बैठक लेते हुए डीएमईओ महावीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
इसराना। एचएएमबी के डीएमईओ महावीर सिंह ने सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों की बैठक ली। जिसमें आढ़तियों के सामने धान खरीद में आने वाली परेशानियों के बारे में जाना। आढ़तियों व अधिकारियों के बीच हुई पहली बैठक में आढ़ती एसोसिएशन ने परेशानियों को रखा। डीएमईओ महावीर सिंह ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि धान खरीद का सत्र शुरू होने से पहले सभी परेशानियों का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि अनाज मंडी में ज्यादातर लाइट बंद पड़ी हैं। लाइटों को ठीक कराने के साथ अतिरिक्त लाइट भी लगाई जाए। पेयजल के लिए नया ट्यूबवेल की मांग की जा रही है। इसे जल्द लगवाया जाए। डीएमईओ महावीर सिंह ने बताया कि खरीद के लिए बुधवार को पहली बैठक की है। मौके पर सचिव पवन नागपाल, आढ़ती संजीत मलिक, विकास घनघस, एमएस चमन लाल, कुलबीर रापड़िया, संदीप जैन, एआर बिजेंद्र दहिया व अंकित मलिक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें