फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर झूमा शहर, जगह-जगह स्वागत, लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को औद्योगिक शहर पानीपत झूम उठा। शहर में चारों तरफ हनुमान स्वरूपों की धूम रही। हनुमान मंदिरों में भंडारा चला और महावीर के दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में आकर्षण का मुख्य केंद्र हनुमान जी की रथयात्रा रही। भीम गोडा मंदिर से शुरू रथयात्रा देवी मंदिर पहुंची। यहां हनुमान जी की आरती की गई और हनुमान के भजनों पर रातभर भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर रथयात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह हवन किया गया और फिर हनुमान जी की पालकी भीम गोडा मंदिर लाई गई। यहां पूजन कर हनुमान को रथ पर विराजमान किया गया और जयकारे के साथ रथयात्रा रवाना हुई। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज रथयात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ अन्य संत भी रथयात्रा में पैदल चले। भीम गोडा मंदिर से जयकारे के साथ रथयात्रा शुरू हुई। अमर भवन चौक से होते हुए इंसार बाजार और सलारगंज गेट पर विशेष स्वागत किया। देवी मंदिर शाम को रथयात्रा पहुंची। यहां हनुमान की आरती की और छप्पन भोग लगाया गया।
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को पूरी दुनिया अपना रही है। हमें इसे संभालकर रखना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान एक हैं। हमें किसी भी दिन विशेष को श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन

रथयात्रा के दौरान पूरा शहर हनुमान जी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। महिलाओं व बच्चों में उत्सुकता देखते बन रही थी। हनुमान स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। समूह नृत्य करते हुए हनुमान स्वरूप भक्तों में जोश पैदा कर रहे थे। भक्त भी भजनों पर जमकर झूमे। इसके साथ सालासर से लाया गया ध्वज और सिंदूर लेने के लिए लोगों की कतार लगी रही। हर कोई ध्वज लेकर रथयात्रा में चलना चाहता था।
पुलिस ने रथयात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किया था। एएसपी मयंक मिश्रा ने खुद मोर्चा संभाला। रथयात्रा के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्काईलार्क रोड और वार्ड-11 से रूट डायवर्ट किया। इसके अलावा सनौली रोड के ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बाजारों में किसी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया गया।
कृष्णपुरा स्थित सदानंद बाल विद्या मंदिर सीसे स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सदानंद चौक मार्केट एसोसिएशन का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सुधा आर्य ने कहा कि हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संकटमोचन हनुमान जी का अवतरण हुआ था। इसलिए देशभर में इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। स्कूल के मैनेजर राकेश सैनी ने कहा कि सीता के सामने उन्होंने खुद को लघु रूप में रखा, क्योंकि यहां वह पुत्र की भूमिका में थे, परंतु संहारक के रूप में वह राक्षसों के लिए काल बन गए। एक ही स्थान पर अपनी शक्ति का दो अलग-अलग तरीके से प्रयोग करना हनुमान जी से सीखा जा सकता है। मौके पर चिराग छाबड़ा, आशुतोष, प्रवीन, रामदास, मनजीत, ज्योति शर्मा, सोनिया, अंजलि, शीना, चंचल, स्वीटी, राजू बांगा व सुरेंद्र नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें