फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिवमय हुआ शहर, करीब 50 मंदिरों में होगा विशेष पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना सोमवार से शुरु हो रहा है। इसके साथ ही शहर शिवमय हो गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन में भोले बाबा को खुश करने के लिए शिवालय और भक्त पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख शिवालयों समेत जिले के शिवालयों में जलाभिषेक एवं भक्तों के दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई हैं। मान्यता के अनुसार महादेव को चावल चढ़ाने से मन की मांगी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। शिवलिंग पर जो खड़ी चावल चढ़ाया जाता है, उसे अक्षत कहते हैं। जिसका अर्थ है पूर्णता को प्राप्त होना, जिसका कभी क्षय न हुआ हो, जो अक्षय को प्राप्त हो। इसलिए शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से शिव जी आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि 72 साल बाद इस सावन में अलग ही संयोग बन रहा है। इस बार सोमवार को सावन शुरू होगा और सोमवार को ही समाप्त होगा।

बॉक्स

बाजारों में लगे फूल व पूजन सामग्री के स्टाल
सावन में भोलेनाथ के पूजन की महता को देखते हुए बाजारों में फूल व पूजन सामग्री के स्टाल सज चुुके हैं। भक्तों को सावन के पहले सोमवार का इंतजार है। सावन सोमवार में भक्तों की भारी भीड़़ उमड़ने की संभावना है जिसको देखते हुए सभी मंदिरों से प्रबंधन समिति ने पूरी व्यवस्था की है।
विज्ञापन


बॉक्स


ऐसे करें पूजन
पूजा के दौरान शिवलिंग पर सर्वप्रथम ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए तांबे के लोटे में जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद अन्य सामग्री जैसे दूध, दही और शहद आदि अर्पित कर सकते हैं। शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ा जाता हैं। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। सावन माह में नित्य शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। वहीं, ऐसा करने से मन की चंचलता भी दूर होती है। इसके अलावा शिवलिंग को मिश्रित खीर चढ़ाने से नौकरी और कारोबार में मनचाहा लाभ होता है।

बॉक्स



हर सोमवार को रखें व्रत
सावन माह के हर सोमवार को व्रत रखना चाहिए। इससे मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं, साथ में मन की चंचलता भी दूर होती है। ऐसा करने से मन शांत रहता है, घर में सुख-स्मृद्धि आती है।

बॉक्स




मांस-मदिरा का ना करें सेवन
सावन माह अति पावन है क्योंकि यह माह भगवान शिव का प्रिय माह है। इसलिए इस माह में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस महीने में मांस-मदिरा और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस महीने में दूध भी नहीं पीना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस माह में दूध सिर्फ भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है। वहीं इस माह में दूध का सेवन न करने के वैज्ञानिक तथ्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें