सब डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ता से बात करते एसई धर्म सुहाग। संवाद
- फोटो : 1
समालखा। बिजली निगम के समालखा सब डिवीजन के एसडीओ शिवकुमार को निलंबित कर दिया है। इससे पहले दिन के समय निगम के चीफ इंजीनियर पलविंदर सिंह और पानीपत सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद शाम को एसडीओ के निलंबन के आदेश जारी किए गए। यह कार्रवाई उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर की है। एसडीओ शिवकुमार को पंचकूला मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उनके निलंबन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।
शुक्रवार को रोहतक के चीफ इंजीनियर पलविंदर सिंह और पानीपत सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने समालखा सब डिवीजन कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। अधिकारियों ने केवल इतना बताया कि जगमग योजना की प्रगति की समीक्षा की गई है।
बैठक के दौरान कई मुद्दे आए थे सामने
इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुपयोगी मशीनों और तकनीकी संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे भी सामने आए। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कुछ किसानों व उपभोक्ताओं ने भी अपनी बिजली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
सब डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ता से बात करते एसई धर्म सुहाग। संवाद- फोटो : 1