फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सड़क पार करते समय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर छह कट के पास सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। घायल की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर निवासी बाबू राम ने बताया कि उसकी सेक्टर छह मोड़ पर चाय की दुकान है। शाम को एक बुजुर्ग फ्लाईओवर से ग्रिल कूदकर सेक्टर छह की तरफ आ रहा था। दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार कार चालक आया और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग कार से टकरा कर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें