फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवा रहे एएसआई को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर दिल्ली से करनाल लेन पर पुलिस लाइन के सामने लगे जाम खुलवा रहे ट्रैफिक पुलिस एएसआई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल एएसआई को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पलवल निवासी एएसआई अब्दुल गफ्फार ने बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस बाबरपुर थाना में तैनात है। 28 नवंबर को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली से करनाल रोड पर पुलिस लाइन के सामने जाम लगा हुआ है। उसे खुलवाने के लिए वह सिपाही रविंद्र के साथ मौके पर पहुंचा। वह जाम खुलवा रहा था कि एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वो घायल हो गया। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। सिपाही रविंद्र ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें