फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पेपर आसान होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शनिवार को सीबीएसई की 10वीं कक्षा में भाषा का पेपर रहा इसमें फ्रेंच, संस्कृत कम्युनिकेशन और संस्कृत का पेपर हुआ। विषय वैकल्पिक होने की वजह से विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। 12 वीं कक्षा का पेपर बिजनेस स्टडी और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेट विषय का रहा। परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया।
विज्ञापन

छात्र सुरेश और कमल ने बताया कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच गए थे। विषय वैकल्पिक होने की वजह से विद्यार्थियों की संख्या भी कम रही। पेपर आसान होने की वजह से समय से पहले ही परीक्षा पूरी हो गई थी। एक या दो प्रश्न ही मुश्किल रहा। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में ली जा रही है। तनुजा और पूजा ने बताया कि बिजनेस स्टडी का पेपर आसान रहा। समय से पहले ही उनका पेपर पूरा हो गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका भानवति ने बताया कि दोनों कक्षाओं का पेपर आसान होने से लगभग सभी विद्यार्थियों का पेपर पूरा हुआ। जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
सोमवार व मंगलवार को ये होंगी परीक्षाएं
12वीं कक्षा में सोमवार को भूगोल विषय का पेपर रहेगा। वहीं 10 वीं में इसके बाद मंगलवार को सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर होगा। 12 वीं कक्षा का मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमता और फ्रेंच भाषा के विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें