पानीपत। दीवाना गांव के पास दो दिन पहले नहर में नहाते समय डूबे युवक रोहन का दिल्ली पैरलल नहर से बरामद कर लिया गया है। सोमवार रात को युवक का शव घटना स्थल से करीब 30 किमी की दूर सोनीपत जिले के नदीपुर माजरा गांव से बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दीवाना गांव के दिनेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा रोहन 21 रविवार दोपहर को अपने दोस्तों कबीर, श्याम, अजय के साथ नहर में नहाने गया था। जिस समय वह दिल्ली पैरलल नहर में नहाने लगे तो रोहन नहर में डूब गया था। जिसके बाद से ही पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सोनीपत जिले के नदीपुर माजरा गांव में एक युवक का शव नहर में मिला। जहां पर शव मिला वहां से घटना स्थल की दूरी करीब 30 किमी है।
तुरंत ही पुलिस और परिजन वहां पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त रोहन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पानीपत में के शवगृह भेज दिया। मंगलवार सुबह को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव सोनीपत जिले के नदीपुर माजरा गांव में नहर से बरामद किया गाय है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।