फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से निकले युवक का पांच घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

Fri, 26 Sep 2025 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

इसराना क्षेत्र के परढाना गांव में झाड़ियों में पानी में सुदामा (50) का शव मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में डूबने से मौत बताई गई है। विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। इसराना क्षेत्र के परढाना गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में भरे पानी में व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई। उनका कहना है कि सुदामा (50) घर में थे। जब वह गायब हुए थे तो उनका मोबाइल चालू हालत में बेड पर पड़ा था और चप्पल कमरे के बाहर थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि कोई घर से ही उन्हें उठाकर ले गया और हत्या कर शव को सड़क किनारे पर फेंक दिया।
बुधवार की शाम को परढाना गांव में खलीला जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे झाड़ियों में भरे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई थी। मृतक की शिनाख्त सुदामा 50 निवासी परढाना के ही रूप में हुई थी। मृतक के बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता पहले सिंहपुरा में रहते थे। करीब दो -तीन साल पहले वह परढाना में आ गए थे। बुधवार को वह उसकी मां और बहन काम पर गए थे। वहीं उनके पिता घर पर ही अकेले थे। दोपहर को करीब एक बजे उनकी मां काम से वापस आई तो बेड पर मोबाइल फोन में वीडियो चल रही थी। उनके पिता की चप्पल घर के दरवाजे पर थी। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका था। शाम को पता चला कि उनके पिता का शव गांव के बाहर मिला है। पंकज का कहना है कि उन्हें आशंका है कि पिता को घर से उठाकर कोई ले गया और हत्या कर शव झाड़ियों में पानी में फेंक दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में पानी में डूबने से ही मौत होने की बात सामने आई है। विस्तृत रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को व्यक्ति का शव खेत में पानी में पड़ा मिला था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। विस्तृत रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महीपाल सिंह, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें