फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लैपटॉप खराब होने पर नहीं दिया क्लेम, अब ब्याज सहित देनी होगी पूरी कीमत

Fri, 26 Sep 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

पानीपत में जिला उपभोक्ता आयोग ने लैपटॉप खराब होने पर क्लेम न देने के मामले में कंपनी को सेवा में कमी का दोषी पाया। आयोग ने कंपनी को 37,180 रुपये और मानसिक उत्पीड़न के लिए 5,000 रुपये देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन डॉ. आरके डोगरा ने लैपटॉप खराब होने पर क्लेम न देने पर कंपनी की सेवा में कमी माना है। कंपनी को छह प्रतिशत ब्याज पर लैपटॉप की कीमत 37,180 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए पांच हजार रुपये का हर्जाना भी देने को कहा है।
पानीपत के मलकीत सिंह ने आयोग में दाखिल की याचिका में बताया था कि मई 2021 को ऑनलाइन एवीटा लीबर कंपनी का एक लैपटॉप खरीदा था। खरीद के समय कंपनी ने दो साल की वारंटी और खराबी आने पर बदलने या पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। कुछ समय बाद ही लैपटॉप से जले जैसी गंध आने लगी। लैपटॉप के की-बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने कई बार कंपनी से संपर्क कर समस्या का समाधान या लैपटॉप बदलने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण उसने उपभोक्ता आयोग में याचिका दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से दलील दी गई कि शिकायतकर्ता ने लैपटॉप लगातार उपयोग किया और तकनीकी इंजीनियर द्वारा जांच में कोई खराबी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने सर्विस सेंटर में लैपटॉप जमा नहीं किया और न ही निरीक्षण के लिए समय दिया। आयोग ने इस दावे को खारिज कर दिया। आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला दिया। आयोग ने कंपनी को 45 दिनों के अंदर लैपटॉप की पूरी कीमत 37,180 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें