फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शरीर को आराम, फिर मिला मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक निजी कोचिंग संस्थान की छात्रा नेहा ने दूसरे चरण की परीक्षा में 99.75 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 399वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। नेहा ने लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई की। स्कूल और कोचिंग कक्षा में हर विषय को ध्यान से पढ़ा। इसके साथ ही अपने शरीर और दिमाग को पूरा आराम दिया। वहीं परिवार और माता-पिता का पूरा सहयोग मिला तो नेहा ने ये मुकाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन

शहर की हरिसिंह कॉलोनी में रहने वाली नेहा के पिता राकेश कुमार स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं और मां हुसन बाला सेंट मेरी स्कूल में शिक्षिका हैं। नेहा की बचपन से ही भौतिक विज्ञान विषय में रुचि थी। इसलिए उसने इंजीनियर में अपना कॅरिअर बनाने का निर्णय लिया। अब वह जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुट गई है। नेहा का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहती है। आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का दावा है कि नेहा के साथ पानीपत शाखा के कुल 16 छात्रों ने उल्लेखनीय रैंक हासिल की है। संवाद

एसडीवीएम हुडा के 11 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में लहराया परचम
फोटो- 25 से 30, 32, 33, 35 और 36

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के होनहार विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025 के दूसरे चरण की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। ये जानकारी प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से आठ विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इन्होंने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें अरनव गोयल ने 99.62, माधव सतीजा ने 96.74, केशव गुप्ता ने 96.70, सिद्धि जैन ने 96.12, शिवम गुप्ता ने 96.00, गौरव ने 94.95, आर्यन ने 94.80, पार्थ ने 93.70, निखिल ने 92.93, केशव ने 92.26, संचित गुप्ता ने 90.15 परसेंटाइल प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें