फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वारदात के तीसरे दिन भी नहीं हो पाई शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे मिले अज्ञात युवक की घटना के तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हमलावरों ने निर्ममता से युवक के चेहरे और शरीर पर नुकीले हथियारों व ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए थे। इससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है और पहचान करना मुश्किल हो गया है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार की शिकायत पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

नौल्था गांव निवासी पार्किंग ठेकेदार समुंदर जागलान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वीरवार शाम अपने कर्मचारी पंकज के साथ कोर्ट परिसर के गेट नंबर-1 के सामने था। यहां एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था और सिर के नीचे भारी मात्रा में खून फैला था। मौके से खून से सनी सीमेंट की एक ईंट, उसका बैग और जूते भी बरामद हुए हैं, जिससे साफ है कि पत्थरों व ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या की गई है।तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और पानीपत सहित आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही शिनाख्त कर खुलासा कर देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें