फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीता हरण और जटायु मरण की लीला का मंचन देकर दर्शक भावुक

Tue, 30 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर की ओर से रामलीला महोत्सव में सोमवार को सीता हरण व जटायु मरण लीला का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक भावुक हो गए। प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण वन में भ्रमण करते हुए समय व्यतीत कर रहे थे कि एक दिन रावण की बहन शूर्पणखा उनकी कुटिया के पास पहुंच गई और श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम के मना करने पर शूर्पणखा लक्ष्मण के साथ विवाह करने की जिद्द करने लगी।
बार-बार समझाने पर भी वह नहीं मानी तो लक्ष्मण को क्रोध आ गया और उसकी नाक काट दी। शूर्पणखा ने सारी बात अपने भाई रावण को जाकर बताई तो रावण को भी क्रोध आया और उसने राम, लक्ष्मण व सीता को मारने का प्रयास किया। राक्षसों को भेजा परंतु उनमें से कुछ तो वहीं मारे गए और कुछ ने अपनी जान बचाकर रावण के पास जाकर सारा वृतांत बताया। रावण स्वयं साधू का वेश बनाकर गया और मारिच की सहायता से धोखे से सीता का हरण कर लाया।
विज्ञापन

लंका वापस जाते वक्त रावण को पक्षियों के राजा जटायु मिले। उसने रावण को सीता को छोड़ने के लिए समझाया पर रावण नहीं माना। उन दोनों के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में रावण ने जटायु के पंख काट दिए और सीता को लेकर लंका चला गया। जब राम व लक्ष्मण सीता की खोज कर रहे थे तो उन्हें जटायु मिले उन्होंने सारा वृतांत बताया। राम की गोद में जटायु ने प्राण त्याग दिए। मुख्यातिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी धनराज बंसल और ईश्वर गोयल रहे। इस अवसर पर राजबीर सिंह, भाजपा प्रवक्ता वेद पराशर व मास्टर मुकेश, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सह सचिव विरेंद्र बंसल, प्रेम गर्ग, अभिषेक सिंगला, आकाश गर्ग, सर्वेश सिंगला, सचिन मंगला उपस्थित रहे।



लंका दहन और रामेश्वर स्थापना का मंचन

पानीपत। सनातन धर्म सभा भीम गोड़ा मंदिर में रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से सोमवार को लंका दहन और रामेश्वर स्थापना का मंचन किया गया। इसमें मंच संचालन वेद बांगा और सागर रेवड़ी ने किया। समारोह में मुख्यातिथि दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा रहे। समारोह में मुख्य गायक वेद कमल, ईश जुनेजा, राजकुमार चुघ रहे। चेयरमैन ओमप्रकाश रेवड़ी ने बताया कि समारोह में गायकों ने मनमोहक भजन गाए जिन पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। इस अवसर पर महासचिव चुन्नी लाल चुघ, कोषाध्यक्ष चुन्नी लाल लखीना उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


रावण ने किया सीता का हरण

पानीपत। सनौली रोड स्थित दी हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब की ओर से सोमवार को शूर्पणखा का प्रभु राम से विवाह करने की जिद्द और सीता-हरण का मंचन किया गया। इसमें मुख्यातिथि समाजसेवी कर्मचंद एंड संस से प्रदीप कुमार व रमेश कुमार रेवड़ी और समाजसेवी अनिल कुमार छाबड़ा रहे। निदेशक भूषण वधवा ने बताया कि कार्यक्रम में मंच संचालन स्वर्ण सिंह टोनी और पंकज आहूजा ने किया। कार्यक्रम रात्रि साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। इसमें शूर्पणखा की एंट्री, मारीच, स्वर्णमृग, लक्ष्मण रेखा, पुष्पक, जटायु, रावण द्वारा सीता-हरण का मार्मिक मंचन किया गया। इस अवसर पर भूषण वधवा, जवाहर जुनेजा, सोहन रेवड़ी, विजय सहगल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें