फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संघ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
-सघं की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन सातवें सिख गुरु हरराय साहिब के जीवन और संदेशों पर चर्चा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेगा। इसके लिए सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब के जीवन और प्रकृति संरक्षण को आधार मानकर काम करेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण के कार्य किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शनिवार को इस पर चर्चा की। सुरेश जोशी ने समाज को संदेश दिया कि इस दिन को हर वर्ष व्यापक रूप से मनाया जाए और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरापण करना चाहिए। उन्होंने स्वयं भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी को चार प्रमुख भागों में बांटा
प्रदर्शनी को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है। पहले भाग में हरियाणा के प्रेरणा देने वाले महापुरुष, दूसरे में भगवद् गीता पर आधारित प्रदर्शनी। तीसरे में सरस्वती नदी से संबंधित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति और चौथे में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर उनके जीवन और बलिदान पर आधारित हस्तनिर्मित (हैंड-पेंटेड) प्रदर्शनी है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में हरियाणा में संघ को जीवन देने वाले महापुरुषों के योगदान को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें