फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एजेंसियों पर जुर्माना तय, काम की अनुमानित लागत पर करीब 10 प्रतिशत तक भरना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली 13 एजेंसियों पर जुर्माना लगा दिया है। निगम ने ऑनलाइन पोर्टल पर इसको दर्ज कर दिया है। ठेकेदार को काम की अनुमानित लागत का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना ठेकेदार के बिल जमा कराने के बाद पूरी तरह स्पष्ट होगा। नगर निगम की सख्ती के बाद ठेकेदारों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसी सप्ताह नगर निगम की तीनों इंजीनियरिंग इकाइयों के साथ समालखा नगर परिषद में विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें एजेंसियों की विकास कार्यों में लेटलतीफी सामने आई थी। निगम आयुक्त ने एजेंसियों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। निगम ने इसके बाद काम का आकलन किया। एजेंसियों पर जुर्माना राशि को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


इन एजेंसियों के काम रद्द और जुर्माना
द शिव शक्ति को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, द शिव शक्ति को-ऑपरेटिव, जगबीर सिंह मान, सत्यम कंसट्रक्शन कंपनी, नर सिंह, एसएन कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव, द क्वालिटी को-ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड के काम रद्द करने का फैसला लिया। द दादा उदय को-ऑपरेटिव, जय चांदना इंफ्रा, विशाल धवन, द क्वालिटी को-ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड, द जय मां काली को-ऑपरेटिव सोसाइटी, द बलराज को-ऑपरेटिव सोसाइटी, द कूंज को-ऑपरेटिव, द आजाद को-ऑपरेटिव, द संगमेश्वर को-ऑपरेटिव, द धर्मा को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी, सत्यम कंस्ट्रक्शन कंपनी और द क्वालिटी को-ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड के संबंधित काम पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

एजेंसियों पर जुर्माना पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। पोर्टल पर काम में देरी के दिनों के आधार पर जुर्माना होगा। ठेकेदार को बिल जमा कराने पर जुर्माना राशि दिखाई देगी, इसके जमा कराने या फिर फाइनल बिल से काटकर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवीन कुमार, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें