फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छत पर खेल रहे दो सगे भाई हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे, मकान की छत भी हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद तीन बजे छत पर खेल रहे दो मासूम भाई हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उधर, लाइन में हुए फॉल्ट के कारण मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कुटानी अशोक विहार कॉलोनी चौक निवासी महिला रीता ने बताया कि उनके पति राहुल सब्जी विक्रेता है। उनके दो बेटे नौ वर्षीय दिव्यांश व सात वर्षीय शिवांश दोपहर में स्कूल से वापस आकर छत पर खेलने लगे। करीब तीन बजे जब वह छत पर खेल रहे थे तो ऊपर से गुजर रही 33 हजार हाइटेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट हुआ और दोनों बच्चे करंट से झुलस गए। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

तुरंत ही दोनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दिव्यांश की हालत कुछ गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं, शिवांश को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दिव्यांश की दर्गन, पेट, टांग झुलसी है। वहीं, शिवांश भी की गर्दन, हाथ और पैर झुलसे हैं।
उधर, लाइन में तेज आवास के साथ हुई फॉल्ट से दहशत का माहौल है। लाइन से करंट छत में भी उतर गया। जिससे मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हुई। मकान की छत के दरार पड़ गई। लोगों का कहना है कि हाइटेंशन लाइन के तार मकानों के ऊपर लटके हुए हैं। जिस कारण हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन






हाल ही में एक बच्चे की हो गई थी मौत



10 दिन पहले अर्जुन नगर में दो बच्चों शुभम और दिपांशु को छत पर खेलते हुए हाइटेंशन लाइन से करंट लगा था। जिसमें एक बच्चे दिपांशु की मंगलवार को पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। दोनों बच्चों ने खेलते हुए पतंग उतारने के चक्कर में तांबे के पतले तार में पत्थर बांधकर लाइन पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें