सनौली। गढी बेसिक गांव में युवक की गर्दन पर पेचकस से हमला करने के आरोपी को सनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। जिसके कब्जे से पेचकस बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
थाना सनौली में नंगला पार गांव निवासी सोमबीर ने सनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उसका भाई प्रदीप 22 मई की शाम को मोटरसाइकिल की सर्विस कराने गढ़ी बेसिक गांव में गया था। जहां पर पहले से मौजूद गांव के ही अमर बिहारी के साथ उसका विवाद हो गया था। अमर बिहारी ने प्रदीप की गर्दन में पेचकस मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मुदकमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से पेचकस बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।