फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची से दुराचार के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना पुलिस ने दस साल की बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी संदीप को पांच दिन के रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे बच्ची की एक चप्पल व कान की एक बाली बरामद की है। पुलिस उस ई-रिक्शा बरामद नहीं कर पाई। इसी में बच्ची के शव ले गया था। आरोपी ने बताया कि उसकी ई-रिक्शा इस दौरान करनाल की निर्मल कुटिया से चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र में 10 मार्च काे 10 वर्षीय बच्ची लापता हाे गई थी। उसके पिता ने किला थाना पुलिस काे शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची का तीन दिन बाद शव सोनीपत के सिटावली के पास नहर में मिला था। परिजनाें ने एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस काे दी थी। जिसमें आराेपी संदीप बच्ची काे लेकर जाता दिखाई दे रहा था। सीआईए-तीन ने आरोपी संदीप को गत दिनों कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसराेवर से गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें