पानीपत। थाना किला क्षेत्र में डेयरी में घुसकर मारपीट करने वाले दूसरे आरोपी सन्नी निवासी अशोक विहार कॉलोनी को पुलिस ने उग्राखेड़ी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना किला प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि महादेव कॉलोनी निवासी राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि छह जुलाई की शाम पांच बजे वह डेरी में पशुओं का चारा काट रहा था। तभी आशु उर्फ अश्वनी, राम, लखन, सागर, सन्नी व आशु डंडे व गंडासी से लैस होकर डेयरी में आए और गंडासी से हमला कर दिया था।
आरोपियों ने गंभीर चोट मारकर उसकी जेब से 3100 रुपये लूट लिए थे। पूछताछ में सन्नी ने बताया कि उसने अपने साथी हनुमान कॉलोनी निवासी आशु व फरार साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। संवाद