फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान मालिक ने चोरी करते पकड़ा दोस्त पुलिसकर्मी पहुंच गया छुड़वाने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अमर भवन चौक पर एक मकान में चोरी करने के आरोपी को मकान मालिक ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन मिलाकर उसे छुड़वाने को कहा।
कुछ देर बाद दोस्त गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। लेकिन भीड़ देखकर चला गया। बाद में पता चला कि चोर का दोस्त सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी है। शिकायतकर्ता दविंद्र का आरोप है कि उसी के संरक्षण में आरोपी लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत दी है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। अमर भवन चौक के दविंद्र सिंह ने एसपी को मंगलवार को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर में चोरी हुई थी। चोर मकान से 1.97 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज ले गया था। दो दिन बाद उन्होंने अमर भवन चौक से ही संदिग्ध चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जब उन्होंने चोरी किए गए रुपये के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि रुपये उसके दोस्त के पास हैं। इसके बाद उसने अपने दोस्त से फोन पर बात की। फोन पर बात करने वाले ने कहा कि वह पांच मिनट में वहीं पहुंच रहा है। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंच गया लेकिन भीड़ को देखकर वहां से गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें