फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी को मिली 130 करोड़ की 64 परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंगलवार को पंचकूला से वर्चुअल रूप से पानीपत को 130 करोड़ की 64 परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत उन्होंने इसराना के अहर गांव में 35 लाख की लागत से तैयार 20 बेड की सीएचसी का उद्घाटन किया। इसके अलावा 88 करोड़ की लागत से 55 सड़कों और 40.46 करोड़ की लागत सात पावर हाउस का शिलान्यास किया। आगामी 15 दिनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह पानीपत के लिए 200 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणाएं भी करेंगे। इस दौरान लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा नेता हरपाल ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह लोगों के लिए नई घोषणाएं कर उन्हें अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पानीपत में कई विकास कार्य करवाए गए हैं। जिले के लिए फायर स्टेशन के लिए निविदा 22 अगस्त को खुलेगी। तहसील कैंप से लेकर हाली पार्क तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी इन्हीं परियोजना में शामिल है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ व उद्घाटन
-55 सड़कों के शिलान्यास किए गए। इन पर करीब 88 करोड़ की लागत आएगी।

-इसराना के अहर गांव स्थित सीएचसी को 35 लाख की लागत से 20 बेड का भवन बनाया है। इसका उद्घाटन किया गया।

-बड़ौली गांव में 5.45 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-महराना गांव में 5.90 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-बुड़शाम गांव में में 5.90 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-कारद गांव में 6.10 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-भादौड़ गांव में 6.20 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-थिराना गांव में 4.46 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।

-कवी गांव में 6.45 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें