पानीपत। सब्जी मंडी में युवती की मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। युवती को प्रेमी ने शादी का झांसा देकर घर से बुलाया था और दो दिन तक उसे अपने पास रखा था। जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर उसे मार डाला। परिजनों ने प्रेमी के दोस्तों पर उसका साथ देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसको बुधवार को कोर्ट में पेश रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिमी बंगाल निवासी परिवार के साथ 20 साल से शिवनगर में रहती थी। वह शिवनगर स्थित चूने की एक फैक्ट्री में काम करती थी। युवती का दो साल से कॉलोनी के ही शहजाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शहजाद अपनी प्रेमिका से पैसे लेता था। युवती को जो भी फैक्ट्री से वेतन मिलता था वह उसे शहजाद को दे देती थी। शहजाद उसे काफी समय से शादी का झांसा दे रहा था। रूमा शनिवार सुबह काम के लिए फैक्ट्री में कई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों को पता चला कि युवती को शहजाद शादी की नीयत से अपने साथ ले गया था। उन्होंने रविवार को उसकी गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद रविवार शाम को सब्जी मंडी में बोरियों के ढेर के पीछे युवती का शव मिला था। उसके गले में मोबाइल चार्जर की तार लिपटी हुई थी। उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम को ही शव की शिनाख्त कर दी थी। प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है। आरोपी प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी आठ जुलाई को बाबरपुर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक किशोरी का शव मिला था। किशोरी की हत्या कर शव को फेंका गया था। जांच में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आज तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दुष्कर्म की जांच के लिए सैंपल भेजे
मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान ही उसकी दुष्कर्म की जांच की गई है। यहां से स्लाइड जांच के लिए मधुबन भेजी गई है। जल्द इसकी पुष्टि होगी । फिलहाल युवती से दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
दिल्ली से हत्या करने आया था प्रेमी
पुलिस पूछताछ में आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया कि युवती काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह उससे अब शादी नही करता चाहता था। उसने युवती की हत्या करने की साजिश रची। चार दिन पहले घर वालों को दिल्ली में मौसा के घर जाने की बात कहकर घर से चला गया। 10 अगस्त को वह बाद दोपहर दिल्ली से पानीपत आया और युवती को फोन कर मिलने के लिए अनाजमंडी में बुलाया। रूमा वहा पर आ गई तो वह अंधेरा होने का इंतजार करने लगा और उसको मंडी में घूमता रहा। थोड़ा अंधेरा होने पर वह युवती को साथ लगती उन मंडी में ले गया और वह चार्जर केबल से उसका गला दबाकर नीचे गिरा दिया और पास पड़ी इट से सिर में वार किए। युवती की हत्या कर शव को उन के बोरों के बीच में छुपाकर वह उसका फोन लेकर वह वहा से फरार हो गया था। फोन के कवर में युवती का आधार कार्ड भी था।