फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जाटल रोड फ्लाईओवर का 23.51 करोड़ का टेंडर मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर के साथ जाटल रोड पर 23.51 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर के टेंडर की अनुमति हाई परचेज कमेटी ने दे दी है। 12 पिलर पर बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 850 मीटर होगी और चौड़ाई 7.50 मीटर होगी।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 16 जनवरी को आधारशिला रख सकते हैं। मुख्यमंत्री इसी दिन पानीपत में उद्यमियों के साथ बजट 2026 पर भी चर्चा कर सकते हैं। प्रशासन ने इसकी भी तैयारी पूरी कर ली है।
गोहाना रोड से रिफाइनरी दिल्ली पैरलल के साथ आउटर में बाईपास सड़क जा रही है। इसके बीच गोहाना रोड, जाटल रोड और असंध रोड के मुख्य चौक लगते हैं। असंध रोड पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। जाटल रोड पर फ्लाईओवर प्रस्तावित था। शहरी विधायक प्रमोद विज ने फ्लाईओवर की मांग उठाई थी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर सीएम के पास भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें