फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा शहर की चार जोन की सफाई का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की चार जोन की सफाई का टेंडर 27 अप्रैल को खुलना था लेकिन बृहस्पतिवार को इस टेंडर के लिए निगम अधिकारियों की गठित की गई कमेटी ही निगम में मौजूद नहीं रही। इस वजह से इसकी तकनीकी बिड तक नहीं खोली जा सकी। अब इस टेंडर को शुक्रवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के सभी अधिकारी अपनी मौजूदगी में तकनीकी बिड को खुलवाएंगे। जिसमें पता चलेगा कि टेंडर में कितनी एजेंसिंयों ने भाग लिया है और किस एजेंसी के दस्तावेज पूरे हैं या अधूरे हैं। जिनके दस्तावेज पूरे होंगे केवल उनको फाइनेंशियल बिड के चरण के लिए भेजा जाएगा।
तकनीकी बिड की इस प्रक्रिया में कमेटी से चार से छह घंटे भी लग सकते हैं। शहरी स्थानीय निकाय के निर्देशों अनुसार सौ से ज्यादा पन्नों वाली एसबीडी के नियमों की जांच परख करने और सभी एजेंसिंयों के दस्तावेजों का मिलान करनें में ज्यादा समय भी लग सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस टेंडर प्रक्रिया में निगम करीब छह महीने से ज्यादा इंतजार और छह बार प्रयास कर चुका है। कभी नियम व शर्तों के चक्कर में तो कभी तकनीकी और फाइनेंशियल बिड के चक्कर में अब तक ये टेंडर उलझा हुआ है। इसके बाद निकाय के निर्देशों पर जारी एसबीडी के अनुसार टेंडर को लगाया गया था, जिसे अब खोला जाना है।
ये अधिकारी हैं कमेटी में शामिल
शहर की सफाई के चार जोन के टेंडर में नगर निगम के एसई रमेश कुमार, एक्सईएन राजेश कौशिक, एक्सईएन प्रदीप कल्याण, सीईओ दिनेश वर्मा, सीएसआई जितेंद्र नरवाल, एसआई गुरमीत सिंह नेहरा, जेई अजय छौक्कर शामिल हैं। इनमें से कई अफसरों की बाहर ड्यूटी लगाई बताई गई तो कई छुट्टी पर मिले। जबकि कुछ अफसर निगम कार्यालय में मौजूद रहे।
शुक्रवार को खोलेंगे टेंडर
शहर की सफाई का टेंडर शुक्रवार को खोला जाएगा। बृहस्पतिवार को टेंडर खोलने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य निगम में मौजूद नहीं थे। इसलिए अब इसे शुक्रवार को सभी की मौजूदगी में खोला जाना है। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें