फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तापमान गिरा, सुबह-शाम होने लगा ठंड का एहसास

विज्ञापन
धूप निकलने के साथ दिखी पक्षियों की चहचहाहट, अनाज मंडी में खुले आसमान में उड़ते कबूतर। अमन शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नवंबर का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है, लेकिन जिले में ठंड ने दिसंबर की दस्तक का एहसास कराना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम हल्की धुंध के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम में आए इस बदलाव को गेहूं की बिजाई के लिहाज से भी अनुकूल माना जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। मंगलवार को सुबह और शाम हल्की धुंध छाई रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया। बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रात को लोग कंबल इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना निवासी कमल ने बताया कि नवंबर में ही दिसंबर की शुरुआत जैसी ठंड महसूस होने लगी है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम सामान्य रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। ठंड बढ़ने से गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी, जिसका फसल की पैदावार पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में ऐसा रह सकता है तापमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

मंगलवार 26/11
बुधवार 26/12
वीरवार 26/12
शुक्रवार 25/11
शनिवार 24/11
रविवार 25/11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें