फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 14 वर्षीय केशव ने राज्य स्तर पर कुश्ती में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
केशव। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के उभरते खिलाड़ी खेलों में खूब नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोनीपत के मुंडलाना गांव के 14 वर्षीय केशव अपनी प्रतिभा के दम पर कुश्ती में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कुश्ती में उन्होंने जिला स्तर पर चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। राज्य स्तर पर वह एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इतना ही नहीं जबन में उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ी केशव ने बताया कि वह शाहपुर स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में हॉस्टल में रहकर ही अपनी तैयारी कर रहे हैं। वह पिछले तीन साल से अपने घर से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। वह साधारण परिवार से हैं। उनके पिता संदीप खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं। उन्होंने कुश्ती के बड़े खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर कुश्ती खेलने और कुश्ती में अपना नाम बनाने का मन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कुश्ती में बड़े खिलाड़ी बनना चाहते हैं, ताकि अपने देश के लिए खेलकर नाम रोशन कर सके। वह कोच कृष्ण कुंडू और प्रदीप के मार्गदर्शन में कुश्ती के गुर सिख रहे हैं। कोच प्रदीप ने बताया कि केशव सुबह-शाम एकेडमी में घंटों अभ्यास करते हैं। खुद को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं। एक खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत ही उसका परिचय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें